फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच को लेकर अब विद्या बालन करेंगी जागरूक

Sat, 29 Sep 2012 01:16 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज पर कलंक बन चुके खुले में शौच की बुराई को समाप्त करने के लिए अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही ग्रामीण परिवारों को जागरूक करती नजर आएंगी। इसके तहत आगामी तीन अक्तूबर से निर्मल भारत यात्रा की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन


लगभग 55 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा पांच राज्यों से होकर गुजरेगी। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के इस अभियान में भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ युवा खिलाड़ी भी शामिल होंगे। खास बात यह है कि स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शुरू हो रही इस निर्मल भारत यात्रा को सफल बनाने में आठ प्रमुख औद्योगिक घराने भी योगदान कर रहे हैं।

निर्मल भारत यात्रा पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्या बालन ने बताया कि खुले मे शौच सिर्फ समाज पर अभिशाप ही नहीं है बल्कि इससे कुपोषण भी फैलता है। ग्रामीण महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करने से बड़ा कोई काम नहीं हो सकता। इसीलिए इस जागरूकता अभियान को ‘जहां सोच है वहां शौचालय’ का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही इस स्लोगन के जरिए प्रचार अभियान भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सिर्फ सोच में बदलाव की जरूरत है। उम्मीद है कि महिलाओं को जागरूक करके खुले मे शौच प्रथा को अगले दस वर्षों में समाप्त कर लिया जाएगा। यात्रा पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने बताया कि स्वच्छता अभियान को राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दा बनाया जाएगा। निर्मल भारत यात्रा के नाम से इसकी शुरुआत तीन अक्तूबर को महाराष्ट्र के वर्धा से की जा रही है। यह यात्रा 14 अक्तूबर को इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 को कोटा (राजस्थान), 31 को ग्वालियर (मध्य प्रदेश), नौ नवंबर को गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से होती हुई 17 नवंबर को बेतिया (बिहार) में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें