देशभर में 12वीं कक्षा में अब एनडीए-2014 की सरकार भी पढ़ाई का हिस्सा होगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2015-16 में 11वीं-12वीं के लिए जो पाठ्यक्रम फाइनल किया है, उसमें कुछ विषयों में नए टॉपिक जोड़े गए हैं तो कुछ विषयों के हिस्सों को हटाया भी गया है।
साथ ही अंकों व प्रश्नों के वेटेज में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड ने इन बदलावों की जानकारी स्कूल प्रमुखों को भी भेजी है।
देशभर में 12वीं के राजनीति विज्ञान विषय के अंतर्गत विद्यार्थी गठबंधन सरकारों जैसे एनडीए 1998-2004 के कार्यकाल, यूपीए के 2004-2014 के हिस्सों को पढ़ते आ रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई एनडीए सरकार 2014 के अंश को भी जोड़ा गया है।
वहीं, भूगोल के अंतर्गत यूनिट-6 में चैप्टर-1 से 4 में अब वह एक अत्यधिक शहरीकृत राज्य व खराब राज्य, एक बाह्य पलायन राज्य, एक राज्य की ओर पलायन के बारे में, उच्च लिंग अनुपात व कम लिंग अनुपात वाले राज्यों के बारे में पढ़ाया जाएगा। 12वीं के फिजिक्स में भी यूनिट-तीन व चार के अंतर्गत भी कुछ विषयों को जोड़ा गया है।