छत्तीसगढ़ के मोहदा गांव में मां का अंतिम संस्कार बहन के हाथों किए जाने से नाराज भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।
रायपुर के आईजी पुलिस जीपी सिंह के मुताबिक, तेजराम वर्मा अंतिम संस्कार के बाद से अपनी बहन से नाराज था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी अलीम खान के अनुसार, पति की मौत और बेटे से अनबन होने के बाद 80 वर्षीया सुरुजबाई पिछले 20 साल से अपनी बेटी गीता के घर रह रही थीं। सुरुजबाई की देखभाल गीता ही करती थीं और बेटे तेजराम वर्मा से कोई संपर्क नहीं था।