फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पटना से शुरू होगी जनलोकपाल की जंग: हजारे

Thu, 18 Oct 2012 12:47 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे अगले साल जनवरी में पटना से जन लोकपाल और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए अपना संघर्ष फिर से शुरू करेंगे। समाजसेवी ने एक बयान में कहा कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन की वजह से उनके देश व्यापी दौरे में देरी हुई है लेकिन अब जयप्रकाश नारायण के आंदोलन की सरजमीं से यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


जनवरी में पटना के गांधी मैदान से जन लोकपाल और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संघर्ष शुरू किया जाएगा। हजारे ने कहा कि हजारों युवाओं ने आंदोलन में शामिल होने की इच्छा जताई है और तकनीक युक्त नेटवर्क के जरिए ये करोड़ों लोगों तक इस ध्येय को पहुंचाएंगे। 14 अक्तूबर को रालेगण सिद्धि में 10 तकनीकी विशेषज्ञों के साथ देश भर में संगठन को खड़ा करने में तकनीक के इस्तेमाल पर बात हुई। देश में बदलाव का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 65 सालों में राजनीतिक सत्ता के जरिए बदलाव संभव नहीं हो आ सका है। यह बदलाव बिना जनता की ताकत के नहीं लाया जा सकता है। हजारे के सहयोगी दत्ता अवारी ने बताया कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह बृहस्पतिवार को रालेगण सिद्धि में अन्ना से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें