फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन भी मिलेगी पीएफ खाते की जानकारी

Fri, 30 Nov 2012 01:08 AM IST
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि खाते में प्रत्येक माह नियोक्ता और कर्मचारी की ओर से जमा की गई रकम की जानकारी अब घर बैठे ऑनलाइन भी ली जा सकेगी। साथ ही, खाताधारक पीएफ खाते से निकाली गई रकम का ब्योरा भी एक क्लिक से हासिल कर सकेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने यह सुविधा शुरू करने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। संगठन नए पोर्टल की शुरुआत 30 नवंबर से करने जा रहा है।
विज्ञापन


श्रम मंत्रालय इस नई सुविधा को www.epfindia.gov.in पर देना शुरू करेगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पोर्टल पर कर्मचारी को अपना पीएफ खाता नंबर को पंजीकृत कराना पड़ेगा। इसके बाद वह किसी भी समय इलेक्ट्रॉनिक पासबुक डाउनलोड कर सकेंगे।

हालांकि, इसके लिए कर्मचारी का पीएफ खाता चालू रहना अनिवार्य है। किसी भी श्रेणी का पीएफ अंशधारक कर्मचारी इस पोर्टल पर पंजीकृत हो सकता है। पंजीकरण के लिए कर्मचारी को फोटो पहचान पत्र के रूप में पैन, आधार, एनपीआर, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदान पहचान पत्र या राशन कार्ड को पेश करना होगा।
विज्ञापन


नई योजना के मुताबिक, यदि कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ चुका है लेकिन भविष्य निधि खाता निष्क्रिय नहीं हुआ है तो वह पासबुक डाउनलोड कर सकता है। इसके जरिए पीएफ सदस्य के खाते का पूरा ब्योरा (जमा और निकासी) आसानी से हासिल किया जा सकता है। हालांकि निष्क्रिय खाते का ब्योरा घर बैठे हासिल नहीं हो सकेगा। इसके लिए कर्मचारी को पीएफ कार्यालय में जाकर साक्ष्य पेश करना होगा। पीएफ कार्यालय को अनुरोध कर कर्मचारी इसका ब्योरा हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें