अयोध्या में रामलला की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कमर कस ली है। इसके लिए संघ ने देश में रामभक्तों की नई फौज तैयार करने का जिम्मा उठा लिया है।
संघ की हर हफ्ते लगने वाली सम्मिलित शाखा में रामचरित मानस बांटकर मंदिर आंदोलन के लिए जनसमर्थन जुटाया जाएगा। प्रयोग के तौर पर इसे काशी प्रांत में लागू किया जा रहा है।
संघ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों संघ के सिगरा कार्यालय पर हुई बैठक में पांच रणनीतिकारों ने नई योजना को मूर्तरूप देने का निर्णय लिया। हालांकि बैठक में मौजूद रहे संघ के दो केंद्रीय पदाधिकारी इसे लेकर पसोपेश में रहे। क्योंकि अब तब संघ से जुड़े विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच जैसे घोर हिंदूवादी संगठन ही अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर मुखर थे।