फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर रजनीकांत के फॉलोअर्स की बाढ़

Tue, 06 May 2014 01:38 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत भी ट्विटर की दुनिया में शामिल हो गए हैं। भगवान को नमन के साथ उन्होंने अपने पहले ट्वीट में सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अपनी इस डिजिटल यात्रा को लेकर काफी रोमांचित हैं।
विज्ञापन


63 वर्षीय अभिनेता रजनीकांत का ट्विटर एकाउंट एट द रेट सुपरस्टाररजनी है। उनकी ट्विटर यात्रा के साथ साथ शुक्रवार को उनकी फिल्म कोचादईयान भी रिलीज हो रही है। जिसे उनकी बेटी सौंदर्या ने निर्देशित किया है।

यह उनका कमाल ही कहलाएगा कि उन्हें ट्विटर पर करीब दो लाख लोग फॉलो कर चुके हैं। जिनमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

यूट्यूब से किया खुलासा

यू ट्यूब में एक वीडियो में अभिनेता ने कहा कि वह सोशल मीडिया यानी ट्विटर में अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने पर प्रसन्न हैं। यहां वह एक लाइन में सबसे अच्छे ढंग से अपने प्रशंसकों के बीच उपस्थित हो सकेंगे।

जाने माने तमिल निर्देशक वेंकट प्रभु, राजनेता एमके अलागिरी के बेटे दयानिधि तथा वरिष्ठ नेता जे अन्बाजगन ने रजनीकांत का सोशल मीडिया में स्वागत किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें