फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए ओला लॉन्च करेगा स्पेशल कैब

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में दिल्ली में महिला के साथ हुई रेप की घटना के बाद देश के कई शहरों में महिलाओं के लिए महिला कैब ड्राइवर की मांग हो रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक मुंबई में तमाम कामकाजी महिलाओं के लिए महिलाओं का एक समूह ओला कैब्स की शुरूआत करने जा रहा है। यह कैब योजना महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए तैयार की जा रही है। जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाएं करेंगी। जल्द ही ओला की यह महिला कैब टैक्सी आने वाली है।
विज्ञापन


हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उबर टैक्सी सर्विस चालक के महिला से रेप करने के बाद टैक्सी सर्विस पर यहां रोक लगा दी गई है। महिलाओं के लिए कैब सर्विस जैसे जी कैब्स, प्रियदर्शनी टैक्सी और वीरा कैब्स बजट के अभाव में पिछले कई सालों से बढ़े स्तर पर काम करने को संघर्ष कर रहे हैं। जबकि ओला जैसी महिला कैब के लिए जापान में करोडों रुपए निवेश किए जाते हैं।

करीब एक सप्ताह पहले महिला के साथ हुए रेप केस के बाद देश के तमाम हिस्सों में महिला टैक्सी ड्राइवर की मांग की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक ओला महिला कैब्स के पास इस वक्त 50 से 100 महिला टैक्सी ड्राईवर हैं, इनकी संख्या बढ़ाने के लिए ओला ने कई संगठनों से बात की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जल्द लांच होगी महिला कैब

दिल्ली, हैदराबाद, कर्नाटक में काम कर रही सेन-फ्रान्‍सिसको और उबर टैक्सी कैब सर्विस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन कंपनियों द्वारा चालकों को द‌िए गए पास और टूरिस्ट परमिट की तेजी से जांच की जा रही है। दिल्ली में हुए घटनाक्रम के बाद तमाम शहरों में टैक्सी चालकों में तेजी से कमी आई है।

ओला के प्रवक्ता ने म‌हिलाओं के लिए नई महिला कैब सर्विस शुरु करने को लेकर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की। उनका कहना है कि हम पहले से ही कार में जीपीएस सिस्टम का प्रयोग कर रहे हैं। स्‍थानीय पुलिस के साथ मिलकर चालकों के वेरिफिकेशन का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें