फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईवासी अब पुलिस पेटियों में डाल सकेंगे शिकायतें

Mon, 22 Oct 2012 09:49 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने शहर में रेलवे स्टेशनों, सिनेमाघरों, मंदिरों जैसे अनेक सार्वजनिक स्थानों पर शिकायत पेटियां लगानी शुरू कर दी है। इन पेटियों में नागरिक अपनी लिखित शिकायतें डाल सकते हैं और उन्हें थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


शिकायत पेटियों के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी देने वालों की पहचान उजागर नहीं की जाएगी और उन्हें इनाम दिया जाएगा। शिकायत पेटिका की प्रणाली सोमवार से प्रभाव में आ जाएगी। एक थाने के तहत 10 शिकायत पेटियां लगाई जाएंगी। छेड़छाड़, लूटपाट, संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों जैसे मामलों में शिकायतें की जा सकती हैं।  

गौरतलब है कि हाल ही में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कहा था कि अगर पत्रों के माध्यम से गंभीर जानकारी या शिकायत मिलती है तो पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए और उसके अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें