फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टी बनाएंगे ललित मोदी, लोगों से मांग रहे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन में बैठकर अपने ट्वीट वार से भारतीय राजनीति के दिग्गज नेताओं को 'घायल' करने वाले आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी लगातार ट्वीट दर ट्वीट से हंगामा मचाए हुए हैं।
विज्ञापन


कभी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, तो कभी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे...कभी प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा तो कभी भाजपा सांसद वरुण गांधी उनके ट्वीट के निशाना बन चुके हैं।

लेकिन इस बार ललित मोदी ने कुछ अलग तरह का ट्वीट किया है। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की ओर इशारा करते हुए लोगों से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन

क्या है इस बार ललित मोदी का ट्वीट

ललित मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, मैं इस तरह के खुलासे करता रहूंगा। मुझे किसी का डर नहीं है। मैंने अपने देश को आईपीएल और 47 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। वे सभी खोजी पत्रकार, जिनके पास ब्रेकिंग खबरें और जानकारी है, वो मुझे भेजें।'

उन्होंने आगे लिखा है, 'मेरे सभी फॉलोवर जो गैर लाभ वाले मेरे एनजीओ से जुड़ना चाहते हैं, वे भी मुझे मेल करें। भारत को महान बनाने के लिए आगे आइए। राजनीतिक जीवन में लड़ाई लड़ने के लिए मेरी पार्टी में शामिल होइए।'

इसके साथ ही ललित मोदी ने एक ग्राफिक भी शेयर किया है, जिसमें उनके सामने कई सारे माइक हैं और इसी ग्राफिक में एक कोने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को परेशान मुद्रा में दिखाया गया है।

कहीं ना कहीं ललित मोदी ने अप्रत्यक्ष तौर पर यह दिखाने की कोशिश की है कि अरविंद केजरीवाल के मुकाबले भ्रष्टाचार के खिलाफ वो लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

एक दिन पहले वरुण गांधी पर फोड़ा था ट्विटर बम

इससे एक दिन पहले ललित मोदी ने ट्वीट किया था, 'कुछ साल पहले वरुण गांधी मुझसे मिलने मेरे घर आए थे और उन्होंने कहा कि वो अपनी आंटी से मिलकर भारत में सबकुछ ठीक करा देंगे।'

मोदी ने इसके आगे लिखा, 'हम दोनों ने एक आम दोस्त ने हमारी मुलाकात कराई थी। वरुण गांधी चाहते थे कि मैं उनकी आंटी की इटली में रहने वाली बहन से मिलूं।'

उन्होंने आगे लिखा, 'हमें मिलाने वाले उस दोस्त ने कहा कि आंटी 60 मिलियन डॉलर लेंगी और सबकुछ ठीक करा देंगी। मुझे उम्मीद है कि वरुण इससे इंकार करेंगे।'

ललित मोदी ने लिखा, 'वरुण कृपया सफाई दो कि क्या तुम मुझसे मिलने लंदन में मेरे घर नहीं आए थे। कुछ साल पहले क्या तुम लंदन के रिट्ज होटल में नहीं ठहरे थे?'

ललित मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने इसके आगे लिखा, 'मैं यहां स्पष्ट कर दूं कि वो आंटी सोनिया गांधी हैं और सोनिया गांधी की बहन से मिलने के लिए ही मुझसे कहा गया था।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें