फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राजधानी में उठाएं वाई फाई का लुत्फ

Tue, 02 Apr 2013 11:48 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब रेल में सफर के दौरान आप इंटरनेट सुविधा का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


आप को कोई जरूरी जानकारी लेनी है, किसी को मेल भेजना हो या किसी से चैट करना है तो बस लैपटॉप खोलिए और शुरू हो जाइए। डेटा कार्ड की कोई जरूरत नहीं।

ट्रेनों को हाईटेक करने की दिशा में रेलवे प्रशासन ने पहला कदम बढ़ाया है। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस को पायलट प्रोजेक्ट के तहत वाई फाई से लैस कर दिया गया है।

रेल मंत्री पवन बंसल ने मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसकी शुरुआत की। रेल मंत्री की मानें तो इस वित्त वर्ष में राजधानी, शताब्दी जैसी अन्य सुपरफास्ट रेलगाड़ियों में भी यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे का मानना है कि इस सेवा से सर्वाधिक फायदा बिजनेस क्लास और विद्यार्थियों को होगा। मुसाफिर ब्रॉड बैंड इंटरनेट का इस्तेमाल टूजी, थ्रीजी और वाईफाई के जरिए कर सकेंगे।

उन्हें ट्रेन में 4 एमबीपीएस की डाउनलोड और 512 केबीपीएस की अपलोडिंग बैंडविथ स्पीड मिलेगी। पायलट प्रोजेक्ट में करीब 6.3 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसे ‘टेक्नोसेट.कॉम’ कंपनी के सहयोग से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


‘बजट में किए गए वादे के अनुसार प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। हमारा मकसद फायदा कमाना नहीं है। फिलहाल यह सुविधा निशुल्क है। आगे जैसे-जैसे दूसरी ट्रेन में प्रोजेक्ट शुरू होगा, इसका अध्ययन कर मुसाफिरों से मामूली शुल्क लिया जाएगा।’
- पवन बंसल, रेलमंत्री

इस तरह जुड़ें वाईफाई से
:- सबसे पहले लैपटॉप में वाईफाई ऑप्शन खोलें।
:- सिग्नल मिलने के बाद आईआरडब्ल्यूआईएफआई सिग्नल आप्शन चुनें।
:- इसके बाद portal.indiarail.in वेबसाइट खोलें।
:- सभी जानकारी भरकर अपना एकाउंट रजिस्टर करें।
:- इसमें आपको नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पीएनआर, आईडी, कोच नंबर आदि भरना होगा।
:- पांच मिनट के भीतर आपको यूजर नेम और पासवर्ड मिल जाएगा।
:- इसके बाद आप नेट सर्फ कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें