प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अगर आप सेल्फी फोटो खिंचना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर मौका है। दिल्ली के खान मार्केट स्थित एक सेल्फी स्टोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक आगमेंटिड रियलिटी लाइफ साइज पिक्चर लगाया गया है, जिसके साथ कोई भी अपनी सेल्फी ले सकता है।
अपने तरह का यह अकेला स्टोर है। जिसका उद्घाटन शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। इस सेल्फी स्टोर की विशेषता है कि इसमें बहुत उच्च क्षमता (हाई मेगा पिक्सल) वाले कैमरा लगाए गए हैं। क्लिक किया गई प्रत्येक पिक्चर ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।
पार्टी नेताओं का कहना है कि पूरे दिल्ली में इस तरह के ढाई हजार के करीब स्टोर खोले जाएंगे जहां कोई भी मोदी संग सेल्फी ले सकता है।