फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पुस्तक मेले में अब ‘लोन’ पर लीजिए किताबें

Thu, 07 Feb 2013 08:21 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कार, घर के साथ अब आप किताबें भी ईएमआई पर ले सकते हैं। पुस्तकों के महाकुंभ से ढेर सारी किताबों के लिए एकमुश्त राशि नहीं चुका पाने वाले पाठक किस्तों पर खरीद कर सकते हैं। प्रकाशक इसके एवज में एक पाई ब्याज नहीं लेंगे। इसे पुस्तक लोन योजना नाम दिया है।
विज्ञापन


मेले में पुस्तक प्रेमियों के लिए इस बार प्रकाशक कई सुविधाएं लेकर आए हैं। कुछ प्रकाशक पाठकों को पुस्तक मित्र बना रहे हैं, तो कई लोन पर किताबें दे रहे हैं। इतना ही नहीं, अगर आप अपने घर पर प्रयोगशाला या लाइब्रेरी बनाना चाहते हैं तो प्रकाशक विशेष पैकेज भी दे रहे हैं।

हॉल नंबर 11 में राजकमल प्रकाशन ने पुस्तक लोन योजना शुरू की है। प्रकाशन के निदेशक आलिंद माहेश्वरी ने बताया कि योजना के तहत हम एक साल के लिए 10 हजार रुपये तक की पुस्तक दे रहे हैं। यह राशि पाठक ईएमआई की तरह चुका सकता है। इसके लिए उसे कोई ब्याज नहीं देना पड़ेगा। पाठक को सिर्फ एक हजार रुपये की सदस्यता लेनी होगी, जो कि लोन चुकाने पर वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन


योजना के लिए पाठक को अपना मतदान पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड या पैन कार्ड का फोटो कॉपी लाना होगा। इसके अलावा अगर आप पुस्तक मित्र योजना से जुड़ते हैं तो आपको सभी किताबों की खरीददारी पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी। राजकमल प्रकाशन के मुताबिक, अभी तक इससे 25 से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें