फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन बुक कीजिए एक कप चाय!

विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तर के साथियों के साथ थोड़ा गपियाना हो या फिर दोस्तों के साथ थोड़ा वक़्त बिताना हो, तब याद आती है चाय। एक चुस्की चाय की चाहत सभी को सड़क किनारे चाय की टपरी तक खींच ले जाती है। लेकिन आज दौर काफ़ी हाईटेक हो चला है और बदलते वक़्त के साथ चायवाले भी कुछ-कुछ हाईटेक हो चले हैं।
विज्ञापन


अब चाय सीधा ऑनलाइन डिलीवर होने लगी हैं। हालाँकि, शुरुआत छोटी है, लेकिन इस छोटी शुरुआत में मुंबई के बांद्रा इलाक़े के कुछ चाय वाले जुड़ गए हैं।

शुरुआत
इस ख़्याल को अमली जामा पहनाने वाले वरुण के आर कहते हैं, ''तक़रीबन साल भर पहले इसका ख़याल आया था। जब कपड़ों से लेकर गहने तक ऑनलाइन बेचे जा सकते हैं, तो फिर चाय जैसी चीज़ क्यों नहीं।"

उन्होंने कहा, "अपनी इस सोच लेकर हमने चाय वालों से मुलाक़ात की और उन्हें ऑनलाइन चाय डिलीवर करने के लिए प्रेरित किया। नतीजतन कुछ चाय वाले इससे जुड़ गए और ऑनलाइन चाय देने लगे हैं।'' कम्प्यूटर के माउस के क्लिक पर चाय मिलेगी, इस सुविधा के बारे में शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

हुआ इज़ाफ़ा

इन चंद चायवालों में से एक रमन मिश्रा से जब पूछा गया कि क्या उनको इस तरह से चाय बेचकर कुछ फ़ायदा हुआ? उन्होंने कहा, ''सब लोग कम्प्यूटर का इस्तेमाल करने लगे हैं, जब हमें बताया गया तो हम भी इस तकनीक से जुड़ गए। इससे हमें फ़ायदा हुआ है। अब लोगों तक जाकर ऑर्डर नहीं लेना पड़ता, हमें फ़ोन पर ही ऑर्डर मिल जाता है और पहले से ज़्यादा चाय भी बिकने लगी है।''

रमन की तरह और भी चायवाले हैं। फ़िलहाल इनकी संख्या कम है, लेकिन इसमें इज़ाफ़ा होने की पूरी संभावना है।

ग्राहक बोल

कॉलेज जाने वाली उन्नति कहती हैं, ''हमें इसकी जानकारी कॉलेज के बाहर घूमते हुए मिली, तो सभी दोस्तों ने मिलकर ऑर्डर कर दिया। उसके बाद क्लास के ख़त्म होते ही चाय हाज़िर होती थी।''

उन्नति की ही तरह और भी छात्र इस सेवा का लुत्फ़ उठा रहे हैं और कैंपस के बाहर जाकर चाय पीने के बजाय कैंपस में चाय मंगाने लगे हैं। वहीं ऑफ़िस जाने वाले विनीत का तो यह मानना है कि इस तरह की सेवा सभी जगह शुरू होनी चाहिए। अब आप इसे तकनीक का करिश्मा कहेंगे या एक कमाल का आइडिया जिसने चाय को भी ऑनलाइन ला दिया लेकिन इस आइडिया से चाय वालों की चांदी तो हो गई लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें