फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोदी के बचाव के लिए कमर कसेगी भाजपा

Mon, 02 Dec 2013 08:11 AM IST
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच राज्यों के चुनाव के बाद भाजपा अब संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस समेत यूपीए सरकार को घेरने की तैयारी में जुटने जा रही है।
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि कांग्रेस गुजरात के महिला जासूसी कांड पर संसद में उसके पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर सियासी हमले करेगी।

इसकी काट के लिए भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों से लेकर तहलका दुष्कर्म कांड को पुरजोर तरीके से उठाने की रणनीति बना रही है।

इससे माना जा रहा है कि संसद में भाजपा व कांग्रेस अब मोदी व वाड्रा पर भिड़ सकती हैं। शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से शुरू होने जा रहा है।

पढ़ें:- भाजपा ने धारा 370 पर बदला अपना रुख

मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम व छत्तीसगढ़ में चुनावी शोर थम चुका है, दिल्ली में भी सोमवार को चुनावी प्रचार थम जाएगा, इसलिए भाजपा में शीतकालीन सत्र की तैयारी को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


चूंकि यह तय है कि कांग्रेस गुजरात में महिला की जासूसी कांड पर मोदी को निशाने पर लेगी। इसलिए कांग्रेस की इस रणनीति की काट के लिए भाजपा फिर से वाड्रा मामले को उठाने का मन बना चुकी है।

पढ़ें:- चिदंबरम ने पढ़ाया मोदी को पाठ, दी नसीहत

पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस मोदी पर लगातार व्यक्तिगत हमले कर रही है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। महिला के पिता भी कह चुके हैं कि उनके परिवार की निजता का ध्यान रखा जाना चाहिए।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने भले ही चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली हो, लेकिन पार्टी ने संकेत दिया है कि वह इस मुद्दे संसद में पुरजोर तरीके से उठाएगी। इसलिए भाजपा सीधे कांग्रेस अध्यक्ष के दामाद को ही फिर से निशाने पर लेगी।

पढ़ें:- 'जवाब देने से डरते हैं दिल्ली के शहंशाह'

इसके अलावा तरुण तेजपाल के यौन उत्पीड़न मामले में घिर जाने के बाद भाजपा तहलका और कांग्रेस के कुछ नेताओं की निकटता को भी संसद में उठाकर यूपीए सरकार पर हमला करेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुजफ्फरनगर के दंगों को लेकर भी संसद गरमाएगी व तय है कि कांग्रेस, सपा व बसपा के खास निशाने पर भाजपा ही रहेगी। लेकिन भाजपा इस मुद्दे के उठने पर चिंतित होने की बजाए इसे अपने हित में मान रही है। पार्टी का मानना है कि यह मामला जितना ज्यादा उठेगा, उतना ही उत्तर प्रदेश में उसे सियासी लाभ होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें