फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन होगी बैंक की भर्ती परीक्षा

Tue, 16 Oct 2012 09:23 PM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले सामान्य परिवार तथा ग्रामीण परिवेश के अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा झटका है। सार्वजनिक क्षेत्र के 20 बैंकों में भर्ती के लिए अब ऑनलाइन परीक्षा होगी।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने क्लर्कल ग्रेड में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। संस्थान की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा में कई अन्य बड़े बदलाव भी किए हैं। इसके लिए पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है।

भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के 19 बैंकों में (अब आईडीबीआई बैंक भी शामिल) भर्ती के लिए पिछले साल से राष्ट्रीय स्तर पर कॉमन एग्जाम का निर्णय लिया गया। यह जिम्मेदारी आईबीपीएस को दी गई है। संस्थान ने अपनी दूसरी परीक्षा में ही बड़ा बदलाव करते ऑनलाइन परीक्षा का प्रावधान लागू कर दिया है।
विज्ञापन


अभी कैट में ही इस तरह की व्यवस्था लागू है। आईआईटी-जेईई में भी ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था है लेकिन सामान्य तथा ग्रामीण परीक्षार्थियों की परेशानी को देखते हुए उन्हें लिखित परीक्षा का भी विकल्प दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा को लेकर सामान्य परिवार के प्रतियोगियों की असहजता को इससे ही समझा जा सकता है कि आईआईटी में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी लिखित परीक्षा में ही शामिल होते हैं। ऐसे में बैंक की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ने की बात कही जा रही है।

परीक्षा दिसंबर में अलग-अलग तारीखों में प्रस्तावित है। इसमें 40-40 नंबर के पांच खंड होंगे। समय दो घंटा होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर एक नंबर मिलेंगे। गलत नंबर 0.25 काट लिए जाएंगे। पॉयनियर ट्यूटोरियल की पद्मा पांडेय का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षा बैंकिंग जैसी भर्ती में बड़ा बदलाव है। इससे ग्रामीण परिवेश के अभ्यर्थियों को नुकसान होगा। बीसीए, बीबीए जैसी तकनीकी पढ़ाई करने वाले तथा सुविधा संपन्न लोगों के लिए बेहतर अवसर होंगे।

नहीं करना होगा अलग-अलग आवेदन
इस बार ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर प्रतियोगियों को स्कोर कार्ड नहीं जारी किए जाएंगे। इसके बाद साक्षात्कार भी आईबीपीएस कराएगा। राष्ट्रीय स्तर पर एक बार आयोजित होने वाले साक्षात्कार में ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शामिल किए जाएंगे। परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर फाइनल मेरिट बनाई जाएगी। अभ्यर्थी की ओर से भरे गए विकल्प तथा मेरिट के आधार पर बैंक एलाट किए जाएंगे। यानी, अब अभ्यर्थियों को स्कोर कार्ड लेकर अलग-अलग बैंकों में दोबारा आवेदन करने से मुक्ति मिल जाएगी लेकिन फाइनल रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों के पास बैंक बदलने का अवसर भी नहीं होगा।

हर खंड में पाना होगा न्यूनतम अंक
ऑनलाइन परीक्षा में कुल 40-40 सवालों के पांच खंड होंगे। अभ्यर्थी को हर खंड में न्यूनतम अंक पाना अनिवार्य होगा। राष्ट्रीय स्तर पर इसका कटऑफ जारी किया जाएगा। इस कसौटी पर खरा उतरने वालों को ही मेरिट में शामिल किया जाएगा।

भर्ती में शामिल बैंक
इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कारपोरेशन बैंक, देना बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, सिंडीकेट बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया, विजय बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें