फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शुद्धता' के लिए ब्राह्मणों को ही बेचे जाएंगे फ्लैट!

Mon, 11 Nov 2013 12:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में टाउनशिप में फ्लैट केवल ब्राह्मणों और लिंगायतों को ही मिलेंगे। शंकरा अग्रहाम या वैदिक विलेज नाम से बेचे जा रहे 1200 आवासीय फ्लैट इस शर्त के साथ बेचे जा रहे हैं कि आप ब्राह्मण हों या खरीदने के बाद जिस किसी को भी फ्लैट बेचें वह भी ब्राह्मण ही हो। इस टाउनशिप में फ्लैट खरीदने के लिए लिए आपको अपने बारे में पूरी जानकारी बताने को कहा गया है, जिससे इस जगह की 'शुद्धता' को कायम रखा जा सके।
विज्ञापन


सनातन धर्म परिरक्षण ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ वीपी राव कहते हैं कि हम किसी को नहीं बांट रहे हैं, यहां बंटवारा कहां है। पूरी कम्यूनिटी एक साथ एक जगह रहती है क्योंकि एक जैसे सोचने वाले लोग एक साथ रह रहे हैं।

राव कहते हैं कि मेरा बेटा इसी तरीके से हमारे साथ रहना चाहता है, इस वर्ग के लोग अपने साथ के लोगों के साथ रहना चाहते हैं। यह तब तक गलत नहीं है जब तक हम अपने पड़ोसियों को परेशान नहीं कर रहे हैं। हम खुश हैं क्योंकि हम किसी को परेशान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरीके का कुछ विज्ञापन मुंबई में दिया गया था, जिसमें एक कॉलोनी के लिए दिए गए विज्ञापन में लिखा गया था कि, मुस्लिम यहां नहीं रह सकते।

बैंगलोर से 90 किमी दूर बेगपल्ली क्षेत्र में शिव ट्रस्ट ने एक टाउनशिप के लिए केवल लिंगायत समूह के लोगों से आवेदन मांगे हैं। जब इस ट्रस्ट के अधिकारियों को इस ओर ध्यान दिलाया गया तो लिंगायत धर्मप्रचारक बसेश्वरा ने कहा कि हम सभी जाति में समानता के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम हिंदू धर्म के अन्य वर्गों को भी इसमें आमंत्रित करते हैं। लेकिन टाउनशिप पत्र में यह कहा गया है कि इसमें बहुल रूप से लिंगायत के लोग रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें