फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्मार्टफोन से कीजिए पासपोर्ट के लिए आवेदन

Thu, 25 Jul 2013 01:52 AM IST
हैदराबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट के लिए आवेदन करना जल्द ही आसान होने वाला है। अब आप अपने स्मार्टफोन से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव (पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट) एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी मुक्तेश कुमार पारदर्शी ने बताया कि आवेदनकर्ता जल्द ही ‘एमपासपोर्ट सेवा एप’ के जरिए अपने स्मार्टफोन से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे।

‘एमपासपोर्ट सेवा एप’ एक एंड्रॉएड एप्लीकेशन (एप) है, जिसे विदेश मंत्रालय ने हाल ही में लांच किया था। इस एप को www.passportindia.gov.in जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इसे स्मार्टफोन और टैबलेट पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के जरिए पासपोर्ट आवेदन की स्थिति, पासपोर्ट सेवा केंद्र का विवरण और पासपोर्ट आवेदन संबंधी सामान्य बातों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें