फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी

Sat, 24 Nov 2012 12:06 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा के लिए होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इस चरण में राज्य विधानसभा की 95 सीटों के लिए 17 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। इस चरण में जिन 95 सीटों पर मतदान होना है वे 12 जिलों में स्थित हैं। इन जिलों में कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेडा, पंचमहल, दाहोद और वडोदरा शामिल हैं। अहमदाबाद की 21 में से 17 सीटों पर मतदान दूसरे चरण में होगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग्य का फैसला भी इसी चरण में होगा। वे अहमदाबाद के मणिनगर सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। मोदी के अलावा राज्य के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह के भाग्य का फैसला भी दूसरे चरण में होगा। शाह शोहराबुद्दीन शेख और तुलसी प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी हैं। वैसे अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी शाह को टिकट देगी अथवा नहीं।
विज्ञापन


वाघेला को चुनाव आयोग ने दी चेतावनी
भड़काऊ भाषण देने के मामले में चुनाव आयोग ने गुजरात के कांग्रेस नेता शंकरसिंह वाघेला को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। आयोग ने उन्हें भविष्य में इस तरह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने को कहा है। वाघेला को चेतावनी देने का फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में आयोग की नोटिस पर वाघेला की ओर से दिए गए जवाब पर विचार किया गया।

वाघेला ने अपने जवाब में अपने भाषण पर गहरा दुख प्रकट किया था। इसके मद्देनजर आयोग ने उन्हें सिर्फ चेतावनी देने का फैसला किया। आयोग ने वाघेला से कहा है कि वे भविष्य में ऐसा न करें। गौरतलब है कि वाघेला ने 31 अक्तूबर को सूरत में एक चुनावी सभा में गोधरा कांड के बाद प्रदेश में हुए दंगे का उल्लेख किया था। गुजरात में 13 और 17 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें