फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्त मांग से सोने में नरमी

Sat, 24 Nov 2012 12:05 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊंची कीमत के चलते मांग सुस्त पड़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 20 रुपये घटकर 32,430 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी 250 रुपये की बढ़त बनाते हुए 62,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक शादी-ब्याह का मौसम होने के बावजूद ऊंची कीमत के कारण बाजार मेें पूछ परख और अदला बदली का कारोबार तेजी पर है, लेकिन नए आभूषणों की खरीद सुस्त बनी हुई है। विदेशों में सोने और चांदी दोनों के भाव मजबूती पर हैं। अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोने का भाव 1,731.36 डॉलर प्रति औंस रहा। अमेरिका में सोने का वायदा 1,731.60 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

चांदी के भाव 33.49 डॉलर प्रति औंस रहे। स्थानीय सराफा कारोबार में सोने के दाम 20 रुपये घटकर 32,430 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। चांदी के भाव 250 बढ़कर 62,500 रुपये प्रति किलो हो गए। चांदी सिक्के में एक हजार रुपये की तेजी आई। सिक्का लिवाली 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे। गिन्नी के भाव 50 रुपये बढ़कर 25,600 रुपये प्रति हो गए। कारोबारियों का कहना है कि ऊंची कीमतों के कारण बाजार में ग्राहकी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें