फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लखवी-हाफिज पर पाक की कार्रवाई सिर्फ दिखावा'

Sat, 13 Feb 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने कहा कि पाकिस्तान ने जो कार्रवाई  26/11 हमले के बाद जकी-उर-रहमान लखवी और हाफिज सईद के खिलाफ की थी वह सिर्फ दिखावा थी। 26/11 हमले के मामले पर सुनवाई के दौरान उसने अमेरिका से वीडियो लिंक के जरिए बताया कि ये जानकारी उसे लश्कर के हैंडलर साजिद मीर द्वारा दी गयी।
विज्ञापन


साथ ही हेडली ने खुलासा किया कि आईएसआई के मेजर इकबाल के कहने पर उसने 2009 में भारतीय सेना के दक्षिणी कमांड के पुणे स्थित हेडक्वाटर्स का दौरा किया था। ताकि कुछ सैनिकों की भर्ती कर उनसे खुफिया जानकारी ली जा सके। वहां मैंने एक वीडियो भी बनाया था।

26/11 हमले के मामले में सरकारी गवाह बने हेडली ने सुनवाई के दौरान बताया कि उसने 2009 में ही अलकायदा के इलियास कश्मीरी के कहने पर पुष्कर,गोवा और पुणे में रेकी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

हाफिज और लखवी पर पाक ने किया कार्रवाई का दिखावा

हेडली ने साथ ही कोर्ट को बताया कि पाकिस्तानी सेना के पूर्व मेजर अब्दुल रहमान पाशा जो पहले लश्कर में और फिर अलकायदा में शामिल हुए ने उसे बताया कि पाकिस्तान फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने कार्रवाई लखवी और हाफिज सईद के अलावा लश्कर के सदस्यों पर की थी वह सिर्फ दिखावा था, असलियत में उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके साथ ही हेडली ने उसके और साजिद मीर के बीच तीन जुलाई 2009 से 11 सितंबर 2009 के बीच भेजे गए ई-मेल का भी खुलासा किया है। इन ई-मेल्स के जरिए हेडली ने 26/11 हमले के बाद मीर से जकी और सईद के बारे में जानकारी ली थी जिसपर मीर ने कहा कि जकी के हौंसले और बुलंद हैं, हालांकि वह इस समय जेल में हैं।

वहीं 20 अगस्त 2009 को भेजे अपने ई-मेल के जरिए हाफिज सईद की खैरियत के बारे में पूछा तो मीर ने तीन दिन के बाद जवाब दिया की ओल्डर अंकल यानि सईद स्वस्‍थ्य हैं और अपने काम में व्यस्‍थ्य हैं। मीर ने साथ ही हेडली से अफवाओं पर ध्यान न देने की हिदायत दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें