फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा छोड़ने के अपने फैसले पर कायम येदियुरप्पा

Sat, 13 Oct 2012 07:51 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
असंतुष्ट भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को उनके पार्टी छोड़ने के मसले पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ पार्टी नेताओं की कड़ी आलोचना की है। साथ ही अपने समर्थक मंत्रियों को किसी तरह की दिक्कत होने पर सरकार गिराने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें दिसंबर तक धैर्य के साथ इंतजार करना चाहिए। पार्टी में बने रहने का सवाल ही नहीं है। पार्टी छोड़ने के मेरे फैसले में कोई बदलाव नहीं आया है। वह दिसंबर में भाजपा को अलविदा कह देंगे और यदि राज्य सरकार के मंत्रालयों में मेरे समर्थकों को दिक्कत हुई तो यह सरकार भी नहीं बचेगी। विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद वह प्रदेश भर में दौरा करेंगे।

येदियुरप्पा ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को होने वाली बैठक को नवरात्रि के पर्व तक स्थगित कर दी। असंतुष्ट भाजपा नेता के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय राजनीतिक दल का गठन करने का फैसला ले चुके हैं। अपने फैसले पर विचार-विमर्श के लिए उन्होंने सभी जिलों से नेताओं को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें