ऑस्ट्रेलिया के मुख्य क्रिकेट चयनकर्ता जॉन इनवरारिटी ने कहा कि चैम्पियंस लीग टी20 से टेस्ट मैच मैच प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही चैम्पियंस लीग टी20 के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट मैचों की तैयारी पर विपरित असर हो रहा है। उल्लेखनीय है कि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी।
ऑस्ट्रेलियाई मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि स्टार खिलाड़ी जैसे विश्व टी20 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शेन वॉटसन, डेविड वॉर्नर, माइक हस्सी, बेन हिल्फेन्हास, मिशेल स्टार्क, पैट क्यूमिंस और ब्रैड हेडिन चैम्पियंस लीग टी20 में अपनी अपनी टीमों के साथ खेल रहे हैं। इसके कारण ये खिलाड़ी प्रोटियाज के खिलाफ नौ नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले केवल एक शेफील्ड शील्ड मैच में ही खेल पाएंगे और इनवरारिटी इससे खुश नहीं हैं। इनवरारिटी ने यहां द हेराल्ड सन से कहा कि यह आदर्श तैयारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि आपको (खिलाड़ियों को) अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा लेकिन चैम्पियंस लीग का होना हमारी टीम की पहले टेस्ट की अच्छी तैयारियों के हित में नहीं है।