जेएनयू में लगे देश विरोधी नारे और इसमें जल्दबाजी में हुई अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में दुनिया भर के शिक्षाविद आ गए हैं। जेएनयू के छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अब नॉम चोमस्की, ज्यूदिथ बटलर जैसे शिक्षाविद् छात्रों के समर्थन में आ गए हैं।
जेएनयू में छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर इंटरनेशनल एकेडमिक कम्युनिटी के लोगों ने अपना समर्थन छात्रों और वहां के शिक्षकों को दिया है। छात्रों को दिए गए समर्थन में पश्चिमी देशों के शिक्षाविदों ने अपना समर्थन दिया है। इस शिक्षकों में नोम चोमस्की, ओरहन पामुक, ज्यूदिथ बटलर, अर्जुन अप्पादुराई, पार्था चटर्जी और होमी भाभा है।