फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली के साथ कोई गुप्त समझौता नहीं किया: खुर्शीद

Sun, 31 Mar 2013 01:06 AM IST
पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत और इटली के मध्य व्यापारिक संबंध हैं। भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में इटली के नौसैनिकों की भारत वापसी आपसी वार्ता के आधार पर हुई है। इस मामले में भारत सरकार ने कोई गुप्त समझौता नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। आतंकवाद को रोकने के लिए केंद्र सरकार राज्यों की सहमति से केंद्रीय एजेंसी का गठन कर रही है। खुर्शीद पंतनगर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। वह चंडीगढ़ से रामगढ़ जाते समय कुछ देर के लिए पंतनगर एयरपोर्ट पर रुके थे।

केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड के बजट में कटौती किए जाने के सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि मंदी को देखते हुए वित्त मंत्री ने मितव्ययता बरतने की सलाह दी थी। इस सलाह का पालन करते हुए सभी राज्यों के बजट में कटौती की गई है।
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रियों को चीन की तरफ से हो रही परेशानियों के सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह यात्रा के प्रभारी संयुक्त सचिव से इस मामले में जानकारी लेंगे।

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण एवं कुमाऊं में पर्यटन को बढ़ाने के सवाल पर खुर्शीद ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में चंडीगढ़ में उड्डयन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की है। वह शीघ्र ही जहाजरानी मंत्री अजीत सिंह से भी वार्ता करेंगे।

इस दौरान पासपोर्ट कार्यालय देहरादून के अधीक्षक रंजीत दास, एयरपोर्ट आफीसर पीएस बृजवाल, कलेक्ट्रेट प्रभारी टीएस मर्तोलिया, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट सहित कई अधिकारी थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें