वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि वह देश का प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते हैं।
उनके मन में इस तरह की कोई मंशा नहीं है। चिदंबरम ने कहा कि ऐसी इच्छा रखने की बजाए वह पार्टी के लिए कार्य करना पसंद करेंगे।
चिदंबरम से पूछा गया था कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद किस व्यक्ति को वह अपना वित्त मंत्री बनाएंगे।
चिदंबरम ने कहा कि पीएम नहीं बनने की मंशा के बाद किसका नाम वित्त मंत्री के लिए भेजेंगे इस सवाल का कोई औचित्य नहीं है।
मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि हां मैं आप लोगों के नाम नए प्रधानमंत्री को वित्त मंत्री के लिए भेज सकता हूं। इकॉनामिस्ट के इंडिया समिट में चिदंबरम संवाददाताओं के सवालों के जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी का कार्यकर्ता बने रहना ज्यादा पसंद करेंगे। चिदंबरम ने कहा कि थोड़े समय के अपने महासचिव कार्यकाल के दौरान वह पार्टी के लिए कुछ अधिक कार्य नहीं कर पाए।
पर अब वह पार्टी के लिए कार्य करना चाहते हैं। चिदंबरम के अनुसार पार्टी जो भी कार्य देगी, उसे पूरे मन से करेंगे। उन्होंने कहा कि आशा है कि पार्टी उन्हें यात्रा करने, लिखने और पढ़ने का भी समय देगी।