फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा समूह की दस कंपनियों की जांच शुरू

Wed, 24 Apr 2013 06:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी ढंग से लोगों से पैसा उगाहने के आरोपों में घिरे शारदा समूह की कंपनी शारदा रीयल्टी इंडिया द्वारा लोगों से राशि जमा करने पर रोक लगाने और निवेशकों को उनका पैसा वापस देने का आदेश देने के बाद बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) समूह की कम से कम दस कंपनियों की पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन


शारदा समूह के कथित फर्जीबाड़े के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सेबी ने बीती देर रात एक आदेश जारी कर दिया था।

आदेश में शारदा रीयल्टी इंडिया और उसके प्रबंध निदेशक सुदीप्त सेन के सिक्यूरिटी बाजार में कामकाज पर तब तक के लिए रोक लगा दी है, जबतक कि लोगों से धन जमा करने के मामले का निपटारा नहीं हो जाता और निवेशकों को उनका पैसा लौटा नहीं दिया जाता।

सेबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में मंगलवार को सुदीप्त सेन की गिरफ्तारी के बाद सेबी सेन की अगुवाई में चलने वाली शारदा समूह से संबद्ध अन्य कंपनियों की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


सेबी के नियमों के उल्लंघन को लेकर समूह की कम से कम दस कंपनियों की जांच की जा रही है। इन कंपनियों में सेन और शारदा समूह के आला अधिकारियों की भूमिका व कामकाज की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर इन कंपनियों द्वारा निवेशकों से जमा की गई रकम की भी पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें