फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद अजहर पर पाक चुप, कल वार्ता नहीं पर जारी है बात

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 जनवरी को होने वाली विदेश सचिवों की बैठक फिलहाल टल गई है। इस बात की पुष्टि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने की। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बैठक को टाल दिया गया है।
विज्ञापन


खलिलुल्लाह ने कहा कि दोनों देशों के बीच शुक्रवार होने वाली बैठक फिलहाल टाल दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नई तारीखों के बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही इसकी जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी।

हालांकि, अभी भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। भारत सरकार गुरुवार की शाम को अपने रूख साफ कर सकती है।
विज्ञापन

मसूद की गिरफ्तारी का पता नहीं

वहीं पठानकोट हमले में अहम भूमिका निभाने वाले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में मीडिया में यह खबरें आई थी कि आतंकी मसूद अजहर को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि शुक्रवार को दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत नहीं रुकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें