फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों की नो एंट्री

Thu, 25 Oct 2012 08:25 AM IST
नोएडा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्मूला-वन रेस के दौरान यूपी लिंक रोड सहित एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रफ्तार का रोमांच देखने के लिए बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहुंचने वाले देश-विदेश के मेहमानों की सहूलियत को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। नो एंट्री का आदेश 26 से 28 अक्टूबर तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


दिल्ली, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद सहित देश के ज्यादातर शहरों में पीक आवर्स में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री का नियम लागू है, लेकिन नोएडा में ऐसा कोई नियम आज तक नहीं बनाया गया। शहर की सड़कों पर दिन हो या रात भारी वाहनों को बेलगाम दौड़ते देखा जा सकता है। अब इन वाहनों को फॉर्मूला-वन रेस के दौरान जाम व दुर्घटना की सबसे बड़ी आशंका के रूप में देखा जा रहा है।

फरीदाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली की तरफ से आने वाले भारी वाहन यूपी लिंक रोड (फिल्म सिटी रोड) और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर जाम की वजह बन सकते हैं। एक्सप्रेस वे के रास्ते ये वाहन बुलंदशहर, ग्रेटर नोएडा, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद सहित अन्य स्थानों के लिए जाते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर भी भारी वाहन इन तीन दिनों के लिए प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नोएडा गेट से लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट तक इन तीनों दिन सड़क पर भारी वाहन चलता नजर आया तो उसके चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन का चालान भी काटा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें