फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और संघ के बीच कोई टकराव नहीं: राजनाथ

Thu, 31 Jan 2013 04:39 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक अहम बैठक हुई। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के बीच कोई टकराव नहीं है।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और मुरली मनोहर जोशी ने भाग लिया। आरएसएस की ओर से भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी और विश्व हिन्दू परिषद के अशोक सिंहल व प्रवीण तोगडिया बैठक में मौजूद थे।

पत्रकारों द्वारा भाजपा और संघ के बीच टकराव को लेकर किए गए सवाल पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि संघ के साथ पार्टी के टकराव का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि वे खुद संघ के स्वयंसेवक हैं।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद और नई टीम के बारे में पूछे गए सवालों को टालते हुए कहा कि इन मामलों पर इस तरह की बैठकों में चर्चा नहीं होती। पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में इस तरह के निर्णय लिये जाते हैं। भाजपा और संघ के नेताओं की हर तीन महीने पर नियमित बैठक होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें