फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के पहले पूर्ण बजट से देश की जनता को काफी उम्मीदें थीं। लोगों को आशा थी कि नए बजट में उन्हें टैक्स स्लैब में थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


अरुण जेटली ने साल 2015-16 के आम बजट में इन्कम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी मौजूदा टैक्स की छूट ही बरकरार रहेगी।

इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस में छूट 15 से बढ़ाकर 25 हजार किया गया है। बुजुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस में छूट 20 से बढ़ाकर 30 हजार किया गया है।
विज्ञापन

पेंशन स्कीम में निवेश पर छूट की सीमा बढ़ी

पेंशन स्कीम में निवेश पर छूट 50 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख हुई। वेल्थ टैक्स खत्म किया गया।

एक करोड़ से ज्यादा आय पर 2 फीसदी सेस लगाया गया है। पेंशन फंड में 50,000 निवेश पर 80 सी के तहत टैक्स में छूट मिलेगी।

चार साल में कॉरपोरेट टैक्स 30 से घटाकर 25 फीसदी किया गया है। इसके अलावा टीए 800 से बढ़ाकर 1600 किया गया है।
सुकन्या योजना में निवेश पर 80 सी के तहत छूट दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें