फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझी को हटा नीतीश बनेंगे सीएम, लालू से हुई बात

Wed, 04 Feb 2015 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री मांझी को हटाकर एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने सहयोगी लालू प्रसाद यादव सहमति भी मिल गई है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश कुमार न अब सिर्फ बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे बल्कि विधानसभा चुनावों में जेडीयू का नेतृत्व भी करेंगे। जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव और केसी त्यागी की रणनीति के तहत आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को खास जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लालू को मिली जिम्मेदारी होगी बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की जगह नीतीश कुमार नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित करना।

गौरतलब है कि लोकसभा में मिली बड़ी हार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था।
विज्ञापन

बिहार में बढ़ा लालू का कद

वहीं भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद जेडीयू की सरकार लालू प्रसाद यादव के समर्थन से चल रही है। बिहार में लालू प्रसाद यादव एक बड़े नेता के रूप में सामने आ रहे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि पिछले सप्ताह लालू ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर शरद यादव से कहा कि वह अपनी पार्टी का नेता चुने आरजेडी उसे सपोर्ट करेगी। लालू ने नी‌तीश को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर किसी भी प्रकार विरोध नहीं किया।

हालांकि लालू ने यह जरूर दोहराया कि वह सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किसी भी प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री मांझी ने इस प्रकार की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोगों को पता होना चाहिए के मांझी मुख्यमंत्री हैं और वे मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें