फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने कसा मोदी पर तंज कहा, 'उतना ही बोलिए जितना कर सकें'

Sun, 09 Aug 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संकेतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि पहले वाले (डा. मनमोहन सिंह) बोलते ही नहीं थे और आज वाले (नरेंद्र मोदी) किसी की सुनते ही नहीं हैं।
विज्ञापन


सिर्फ बोलने से सब नहीं हो सकता। उन्होंने खुद के बारे में कहा कि वह ज्यादा करते हैं और कम बोलते हैं। बिहार डेवलपमेंट डायलॉग में नीतीश ने बिहार के विकास मॉडल की जमकर ब्रांडिंग की।

उन्होंने कहा कि 2025 के बिहार के लिए विजन दस्तावेज बनाने के क्रम में सभी पक्षों और आम लोगों की सलाह ली जा रही है। इसी क्रम में पटना के बाद दिल्ली में संवाद कार्यक्रम रखा गया।
विज्ञापन

जाति हकीकत है

देश में समेकित और संतुलित विकास मॉडल की जरूरत है। फिलहाल विकास के कुछ द्वीप खड़े हो गए हैं। यह स्वस्थ स्थिति नहीं है। उन्होंने दस साल में बिहार के विकास का उदाहरण देते हुए आंकड़े भी गिनाए।

संवाद में श्रोताओं के सवालों का जवाब देते हुए नीतीश ने जाति को धरातल की सच्चाई बताया। उन्होंने कहा कि जाति हकीकत है और पूरे देश में कोई राज्य इससे अछूता नहीं है। लेकिन किसी पार्टी को जातिवाद का सहारा नहीं लेना चाहिए।

सिर्फ बिहार को बदनाम करना ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान व्यक्ति की जाति को प्रचारित किया जा रहा है। यह आवाज बिहार से नहीं आई है।
विज्ञापन

झेलने पड़े कड़वे सवाल

उनका इशारा गुजरात और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर था। नीतीश ने कहा कि विकास की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य दोनों की है। केंद्र और राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकारों के बावजूद विकास कार्य हुए हैं।

अगर ऐसा नहीं होता है तो संघवाद का सिद्धांत बेमानी है। यूपीए शासनकाल में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का विकास हुआ। इसलिए केंद्र और राज्यों में एक ही दल की सरकार हो, यह सिद्धांत ठीक नहीं है।

पहले केंद्र और राज्यों में एक ही दल की सरकार होती थी लेकिन विकास की गति धीमी रही। नीतीश को बिहार के शोध छात्रों के कड़वे सवालों से भी रूबरू होना पड़ा। बिहार में शिक्षा के गिरते स्तर और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित सवाल झेलने पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें