जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कार्यवाहक राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने उन्हें रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब उन्हें विधानसभा में अपना बहुमत 16 मार्च तक साबित करना होगा।
बिहार की राजनीति में पिछले कुछ हफ़्तों से चल रही उठा पटक तब शुरू हुई थी जब जनता दल यूनाइटेड ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटने को कहा था।जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री पद से हटने से साफ़ इंकार कर दिया था। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड ने नीतीश कुमार को बिहार विधानमंडल दल का नेता चुना और मांझी को पार्टी से निकाल दिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर नीतिश कुमार को बधाई दी है।
Congratulations to Nitish ji for being sworn in as the Chief Minister of Bihar.— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 22, 2015