फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिहार राजनीति के ‘चाणक्य’ हैं नीतीश कुमार'

विज्ञापन
विज्ञापन
जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने तल्ख रिश्तों की अफवाहों को दरकिनार करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश को राज्य की राजनीति का ‘चाणक्य’ करार दिया है। वहीं, उन्होंने ख्वाहिश जताई है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री भी दलित समाज से हो।
विज्ञापन


हाजीपुर के नजदीक एक महिला विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे मांझी ने नीतीश को ‘चाणक्य’ करार देते हुए कहा, ‘नीतीश कुमार बहुत तेज तर्रार व्यक्ति हैं और हर कोई उन्हें समझ नहीं सकता है। लेकिन मैं सब कुछ समझता हूं।’

उन्होंने कहा कि नीतीश के साथ उनके सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। वहीं, चंपारण जिले में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में मांझी ने कहा, ‘मुझे पता है कि मैं राज्य का अगला मुख्यमंत्री नहीं बन पाऊंगा और मुझे इसका कोई दुख भी नहीं है।’
विज्ञापन

विज्ञापन

'मै जीतन राम मांझी से नाखुश नहीं हूं'

उन्होंने कहा कि मेरे बाद भी राज्य का सीएम दलित समुदाय का हो ताकि दलितों के हितों के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। वहीं दूसरी तरफ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्विट करके कहा है कि मै जीतन राम मांझी से नाखुश नहीं हूं। जैसा कि मीडिया में फैलाया जा रहा है।

सब बेबुनियाद और फालतू खबर है। लालू ने ट्वीट करके कहा है कि नीतिश कुमार दिल्‍ली में जनता दल को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। मीडिया में गलत फैलाया जा रहा है कि वो दिल्‍ली मांझी को हटाने के लिए आए हैं।

मैं माँझी जी से नाखुश नहीं हूँ जैसा मीडिया में झूठा प्रचार किया जा रहा है। सब बेबुनियाद और फालतू ख़बर है।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 9, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें