फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उद्योगपति ने कराई कांग्रेस-'आप' की डील'

Sun, 29 Dec 2013 04:42 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी नितिन गडकरी ने आज आरोप लगाया कि देश के एक बडे उद्योगपति ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सौदा कराया।
विज्ञापन


गडकरी ने यहां एक बैठक में कहा कि देश के एक बडे उद्योगपति ने दिल्ली के एक बडे होटल में आप के संयोजक अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेस नेताओ के बीच डील करायी थी। हांलाकि आप और कांग्रेस दोनो ने ही इस आरोप का खंडन किया है।

तस्वीरों में देखिए:- बिरसा मुंडा की धरती पर मोदी की दहाड़

गडकरी ने कहा उस होटल में दोनों ने मिलकर क्या कहा, क्या खाया, कैसे थे सब जानकारी देने वाले व्यक्ति ने मुझे बताया। जो बीच में मध्यस्थता कर करे थे उन्होंने बताया कि अब नीति इतनी है कि किसी भी हालत में भाजपा को रोको।
विज्ञापन

 
कांग्रेस महासचिव एवं दिल्ली के प्रभारी शकील अहमद ने गडकरी के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मैच फिक्सिंग भाजपा और गडकरी जैसे नेता करते हैं। गडकरी पर कैसे कैसे आरोप लगे हैं यह सब जानते हैं।

उन्होंने कहा कि गडकरी को पहले यह बताना चाहिये कि भाजपा अध्यक्ष पद से उन्हें हटाने के लिये उनकी पार्टी में क्या क्या डील हुई-उसके बाद उन्हें दूसरों की डील या गठबंधन पर बात करनी चाहिये।

आप के नेता दिलीप पांडे ने भी गडकरी के आरोपो को निराधार बताया और कहा कि भाजपा उनकी पार्टी को पहले से ही कांग्रेस की सहयोगी कहती रही है जबकि कांग्रेस उसे भाजपाई बताती आयी है।
विज्ञापन


आज दिल्ली में नई सरकार बनी है और हर व्यक्ति अपने को उसका हिस्सा महसूस कर रहा है। उनकी पार्टी की प्राथमिकता अपनी जिम्मेदारियो को पूरा करने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें