फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील बदलना चाहता है ‘निठारी का पिशाच’

Fri, 21 Sep 2012 10:31 AM IST
संजय शिशौदिया/गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने सरकारी की ओर से मुहैया कराए अपने वकील (सुबोध त्यागी) को बदलने के लिए सीबीआई विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में अर्जी दी है। सुरेंद्र कोली ने मांग की है कि उसे पीयूसीएल संस्था से पैरवी के लिए वकील दिलाया जाए। कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई की तारीख 27 सितंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन


सुरेंद्र कोली का आरोप है कि उसके वकील सीबीआई के दबाव में आकर पैरवी नहीं करते हैं। उल्टा उसके विरुद्ध कार्य करते हैं। अर्जी में कोली ने आरोप लगाया है कि सुबोध त्यागी ने सीबीआई से दो बार उसके 164 के बयान प्राप्त किए जबकि उसने बयान लेने के लिए मना किया था। कोली का यह भी कहना है कि यदि उसे पीयूसीएल संस्था से वकील नहीं मिलता है तो वह खुद अपना केस लड़ना चाहता है। ऐसे में उसे खुद की पैरवी करने की अनुमति प्रदान की जाए।

बता दें कि चर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। निठारी केस के ज्यादातर मामलों की सुनवाई सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें