नौ साल के अपने बेटे की फेरारी ड्रायविंग का वीडियो बनाकर उसे यू ट्यूब में डालने के मामले में एक पिता को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने मोहम्मद निशाम पर ज्वुनाइल जस्टिस एक्ट और मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है।
निशाम पर नाबालिग को ड्रायविंग के लिए उकसाने और बिना लाइसेंस के वाहन चलवाने का आरोप लगाया गया है। निशाम फेरारी के मालिक हैं।
वीडियो देखें
पेरामंगलम पुलिस ने कहा कि बेटे की ड्रायविंग के वीडियो को सार्वजनिक करने के अपराध पर निशाम से पूछताछ की गई।
पुलिस ने निशाम से पूछा कि उन्होंने अपने नाबालिग बेटे को इटली की फर्राटेदार फेरारी चलाने की अनुमति किस आधार पर दी।