फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा के अस्पताल में नौ शिशुओं की मौत

Sun, 21 Jul 2013 12:05 AM IST
एजेंसी/संबलपुर/भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में नौ नवजात बच्चों की मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


बुरला स्थित वीएसएस मेडिकल कालेज हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर लक्ष्मीकांत दास ने बताया कि बच्चों की मौत की घटना शुक्रवार सुबह नवजात देखभाल केंद्र में हुई।

इन सभी बच्चों का जन्म समय से पूर्व हुआ था। इसलिए इन्हें इन्क्यूबेटर में रखा गया था। अस्पताल की लापरवाही की बात से इंकार करते हुए दास ने कहा कि समय से पूर्व पैदा होने वाले बच्चों की हालत गंभीर होती है।
विज्ञापन


उन्हें सांस लेने में परेशानी के साथ ही कई तरह की दिक्कत होती है। दास ने बताया कि उन्होंने बाल चिकित्सा विभाग के प्रमुख से मामले की रिपोर्ट देने को कहा है।

उधर, राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राउत ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशक तथा शिशु भवन निदेशक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें