उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री यादव अखिल भारतीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेने के लिए अपने दो दिवसीय दौरे के तहत यहां एक विशेष विमान से आए।
महासभा की बैठक रविवार को होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात औपचारिक रही।
यादव ने बाद में तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू से भी उनके आवास में जाकर मुलाकात की।
इससे पहले पृथक तेलंगाना की मांग कर रहे तेलंगाना कर्मचारी संघों के नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से होटल में मुलाकात कर उनसे तेलंगाना के लिए समाजवादी पार्टी का समर्थन मांगा।