फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि की पिटाई पर कर्नाटक सरकार को नोटिस

Sat, 31 Oct 2015 11:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दुत्व के खिलाफ लेख और कविता लिखने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक के एक दलित कवि के साथ मारपीट करने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


आयोग ने राज्य सरकार को मुख्य सचिव के माध्यम से दो हफ्ते के भीतर इस घटना से संबंधित रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

साथ ही आयोग ने सरकार को यह भी बताने के लिए कहा है कि पीड़ित दलित कवि उच्चांगी प्रसाद को एससी-एसटी एक्ट के तहत संरक्षण दिया गया या नहीं। यह घटना कर्नाटक के दावांगरे की है। आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हिन्दुत्व के खिलाफ लेख पर नाराज थे आरोपी

दलित कवि उच्चांगी प्रसाद 21 अक्टूबर 2015 की रात को एक व्यक्ति के कहने पर अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मदद करने के लिए घर से निकले। लेकिन उन्हें किसी और जगह ले जाया गया, जहां आठ-नौ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।

मारपीट करने वाले लोग दलित कवि उच्चांगी प्रसाद द्वारा हिन्दुत्व के खिलाफ लेख और कविता लिखने से नाराज थे।

दलित कवि को अपमानित किया गया। इतना ही नहीं उनका हाथ भी तोड़ दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें