राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने आदिवासी नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी किया है। कांकेर जिले के राजकीय छात्रावास में 11 लड़कियों का अध्यापक तथा चौकीदार द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आने पर राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से चार हफ्ते के अंदर जवाब दायर करने के लिए कहा गया है।
आयोग ने पीड़ितों को चिकित्सा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। साथ ही हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है।