फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भी मोदी का पीछा नहीं छोड़ेगा हार्दिक का पटेल आरक्षण आंदोलन

Wed, 09 Sep 2015 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस महीने के आखिरी में प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं लेकिन गुजरात का पटेल आंदोलन उनका पीछा वहां भी नहीं छोड़ेगा। पाटीदार आरक्षण के मांग की हलचल एनआरआई समुदाय के हीरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हलकान कर सकती है।
विज्ञापन


पाटीदार समुदाय के लोग जो बड़ी संख्या में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में रहते हैं वो आरक्षण की मांग के समर्थन में आए थे और वो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं जो बीते 25 अगस्त को अहमदाबाद में की गई थी।

फिलाडेल्फिया में रहने वाले तेजस बखिया ने अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि समुदाय के सदस्यों के साथ मीटिंग की गई है जिसमें पूरे देश के पटेलों के विकास के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन

हमारे पैसे वापस कर दें

उन्होंने कहा कि अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया और लंदन में जो भी पाटीदार समुदाय के लोग हैं, हम सभी पीएम मोदी से पूछना चाहते हैं कि क्या सरकार को इस बात का अधिकार है कि वे हमारे लोगों पर शूटआउट करें जब कि वे ऐसा उन लोगों के साथ क्यों नहीं करते जो कश्मीर में पाकिस्तान के झंडे लहराते हैं?

बखिया दावा करते हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य नेता जो पार्टी से जुड़े हुए हैं वो भी हमारे साथ खड़े हैं। बखिया ने कहा कि हम पीएम मोदी के समक्ष बड़ी रैली करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जो पटेल समुदाय जो अमेरिका में रहता है वो चाहता है कि प्रधानमंत्री मोदी की पिछली यात्रा से जो 5 मिलियन डॉलर इकट्ठा हुए थे उसमें से 3 मिलियन डॉलर वापस कर दिए जाएं।
विज्ञापन

हम कर रहे हैं हार्दिक का समर्थन

उन्होंने कहा कि मोदी के मैडिसन स्क्वायर के कार्यक्रम के लिए पटेल समुदाय ने 3 मिलियन डॉलर इकट्ठा कर दिए थे लेकिन उसमें से भी बहुत बच गए थे और अब हमें हमारा धन वापस चाहिए ताकि हम उससे अपना मूवमेंट बेहतर तरीके से संचालित कर सकें।

बखिया ने कहा कि वे लालजी पटेल और हार्दिक पटेल के उस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं जो सरकार के विरोध में है। उन्होंने कहा कि हम अपने भाइयों से कहेंगे कि वे 31 अक्टूबर यानी सरदार पटेल के जन्मदिन के बाद से टैक्स देना बंद कर दें।

बताते चले कि बीते 2014 लोकसभा चुनावों में विदेशों में रहने वाले गुजराती समुदाय के लोगों ने मोदी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए खासी मेहनत की थी और बीते वर्ष मोदी की अमेरिका यात्रा में भी खासा सहयोग रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें