फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज राउंड अपः चुटकियों में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन की सबसे बड़ी घटना रही रोहतक रेपकांड के दोषियों को कोर्ट द्वारा दी गई कड़ी सजा। रोहतक कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के सभी 7 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


रेपकांड के सातों आरोपियों को रोहतक कोर्ट ने 18 दिसंबर को दोषी करार दिया गया था। पीड़ित पक्ष के वकील ने रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानकर फांसी की मांग की थी, जबकि दोषियों के वकील का पक्ष था कि इन्हें अलग अलग धाराओं में सजा दी जाए। गौरतलब है कि सभी सातों दोषी एक ही गांव गद्दी खेड़ी के रहने वाले हैं।

रोहतक कोर्ट ने साढ़े 10 माह में ही केस में सुनवाई पूरी कर दी। 15 अक्तूबर से गवाही का दौर शुरू हुआ था। अक्तूबर माह में गवाही के लिए 9 दिन निर्धारित किए गए थे। इस दौरान कुल 57 लोगों की गवाही हुई। आरोपी पक्ष की ओर से भी तीन गवाह पेश किए गए था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोहतक से 1 फरवरी 2015 को लापता नेपाली युवती का शव नग्न अवस्था में चार फरवरी को बहुअकबरपुर गांव के खेतों में मिलाथा। पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया था। बाद में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक आरोपी ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली थी।

जेटली ने केजरी पर किया मुकदमा, संसद में जेटली से भिड़े आजाद

दिन की दूसरी बड़ी खबर रही डीडीसीए मुद्दे पर विवादों के घेरे में आए वित्त मंत्री अरुण जेटली की। जिन्होंने दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए मानहानि का मुकदमा ठोक दिया। सोमवार को आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने के लिए पूरे दल-बल के साथ पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, राज्यवर्धन राठौर, निर्मला सीतारमण और दिल्ली के बीजेपी सांसद थे। पटियाला हाउस कोर्ट में जेटली के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने दलील रखी कि अरविंद केजरीवाल ने जेटली पर डीडीसीए घोटाले में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी दलील दी कि जेटली पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं।

जेटली के वकील ने ये भी कहा ‌क‌ि जेटली 2013 से डीडीसीए से जुड़े हुए नहीं हैं। वकील लूथरा ने केजरीवाल के ट्वीट, एफबी पोस्ट और मी‌ड‌िया में द‌िए बयानों का भी हवाला दिया। उन्होंने जेटली का नाम कलमाड़ी से जोड़े जाने पर भी आपत्ति जताई।

सिद्धार्थ लूथरा ने जेटली के पक्ष में दलील दी कि उनके खिलाफ जानबूझकर आरोपों को प्रचारित किया गया। 21 सेंचुरी से जेटली का कोई संबंध नहीं है। आप जब प्रेस कांफ्रेंस कर रही है थी, तभी उन्हें पता था कि वह जेटली को बदनाम कर रही थी। दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई 5 जनवरी को तय की है।

इसके अलावा इस मुद्दे पर संसद में भी भिंडत देखने को मिली। जब इस मुद्दे पर जेटली लोकसभा में अपना पक्ष रखते हुए कह रहे थे कि हमने 114 करोड़ रुपए में 42,000 की क्षमता का स्टेडियम बनाया गया, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की मरम्मत पर ही 900 करोड़ खर्च हुए थे।

जेटली सफाई देकर जैसे ही बैठे कीर्ति आजाद अपनी जगह पर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम 114 करोड़ रुपए में बना, ये सच है। लेकिन आज उसकी हालत क्या है, ये हम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीडीसीए के मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

वहीं इस मुद्दे पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी जेटली का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'हम अरुण जेटली जी के आभारी हैं कि वह हमारे संघ के अध्यक्ष रहे। वह हमेशा खेल का विकास करना चाहते थे और हमेशा क्रिकेटरों की हर संभव मदद की।'

ड्रामे के बीच पिया बनीं मिस यूनिवर्स

फिलीपिंस की पिया अलोंसो वुर्ट्जबाक मिस यूनिवर्स ‌चुनी गई हैं। अमेरिकी शहर लॉस वेगास में आयोजित 64वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का फाइनल बहुत ही नाटकीय रहा। आयोजकों का उस समय शर्मिंदगी उठानी पड़ी, जब उन्होंने मिस यूनिवर्स के रूप में गलती से मिस कोलंबिया अरियाडना गूटियारेज का नाम ले लिया।

मिस यूनिवर्स का ताज भी उन्हें पहना दिया गया। हालांकि कार्यक्रम की मेजबानी संभाल रहे स्‍टीव हार्वे ने अपनी गलती सुधारते हुए कहा, ''माफ करिएगा, मिस कोलंबिया पहली रनर अप हैं। मिस ‌फिलीपिंस को 2015 का मिर्स यूनिवर्स चुना गया है।'

घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्‍थल तालियों की गड़गड़ाहट और आंसुओं में डूब गया। मिस ‌फिलपिंस घोषणा से चौंक गई और मिस कोलंबिया सकते में आ गई।

दोनों सुंदरियों के आंखे छलक आईं। उस घोषणा से पहले तक पिया, अरियाडना गूटियारेज को बधाई दे रही थीं। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व उर्वशी रौतेला ने किया था। हालांकि वे अंतिम 15 में भी जगह नहीं बना पाईं।

SC ने खारिज की DCW की याचिका, कहा हमारे हाथ बंधे थे

पूरे देश को हिला कर रख देने वाले निर्भया गैंगरेप केस के नाबालिग दोषी की रिहाई पर रोक लगाने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही अब निर्भया के नाबालिग दोषी की रिहाई के सारे दरवाजे खुल गए हैं।

दिल्ली महिला आयोग की शनिवार की रात में दायर याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारे हाथ बंधे हुए हैं, और अब हम दोषी को और जेल में नहीं रख सकते। कोर्ट ने आधे घंटे की सुनवाई के दौरान जब दिल्ली महिला आयोग से पूछा कि किस कानून के तहत हम नाबालिग दोषी को जेल में रख सकते हैं?

बताया जा रहा है‌ कि इस प्रश्न का उत्तर दिल्ली महिला आयोग के पास भी नहीं था। वहीं इस अदालत के इस फैसले से निर्भया के माता-पिता बेहद निराश और दुखी हैं। निर्भया की मां ने तो ये तक कह दिया कि इस देश में ‌‌इंसाफ नहीं है।

अखिलेश यादव के मुरीद हुए रतन टाटा

देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा यूपी के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुरीद हो गए। सोमवार को राजधानी लखनऊ पहुंचकर रतन टाटा ने अखिलेश यादव और उनकी सरकार का गुणगान किया।

रतन टाटा ने यूपी में तेजी से हो रहे विकास को भी सराहा। टाटा ने कहा कि यूपी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। वो दिन दूर नहीं जब यूपी सबसे आगे होगा।

टाटा ने अखिलेश यादव को अपना दोस्त बताया। साथ ही ये भी कहा कि यूपी के विकास के लिए हम अपना पूरा योगदान देने को तैयार हैं। रतन टाटा यूपी सरकार के कुछ बड़े प्रोजेक्ट के साथ एएमयू साइन करने लखनऊ आए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना की।
विज्ञापन

ब्लैटर और प्लातिनी पर लगी पाबंदी

एथिक्स कमेटी की जांच के बाद फुटबाल की अंतरराष्ट्रीय संस्था फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लैटर और यूईफा के प्रमुख मिशेल प्लैटिनी पर आठ साल की पाबंदी लगा दी गई है।

सेप ब्लैटर पहले ही फीफा के प्रमुख पद से बर्खास्त किए जा चुके हैं। इन दोनों को 20 लाख डॉलर यानी लगभग 13 करोड़ 20 लाख रुपए के गलत भुगतान का दोषी पाया गया है। फीफा की ओर से प्लैटिनी को 2011 में ये रकम दी गई थी।

जांच कमेटी ने पाया कि ये रकम गलत तरीके से दी गई थी। दोनों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को ख़ारिज करते हुए इसके खिलाफ अपील करने का फैसला किया है। इस नई पाबंदी के बाद सेप ब्लैटर और प्लैटिनी आठ साल तक फ़ुटबॉल से जुड़ी किसी भी गतिविधि में भाग नहीं ले सकेंगे। तत्काल प्रभाव ने उन दोनों पर पाबंदी लगा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें