फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज राउंड अपः फटाफट पढ़ें दिनभर की खास खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट हमले के बाद उतरते चढ़ते भारत पाकिस्तान के रिश्तों में फिलहाल विराम लग गया है। जैश के सरगना मौलाना मसूद अजहर के बाद भी फिलहाल दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता फिलहाल स्थगित हो गई। दोनों देशों की ओर से इसकी पुष्टि की गई।
विज्ञापन


दोपहर बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने साफ कर दिया कि फिलहाल भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता स्थगित कर दी गई है। उन्होंने फिलहाल किसी नई तारीख के बारे में बताने से इनकार कर दिया।

पत्रकार वार्ता के दौरान स्वरूप ने पाकिस्तान सरकार की ओर से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ की गई कार्रवाई का स्वागत किया। स्वरूप से जब मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


जबकि इससे पूर्व 15 जनवरी को होने वाली विदेश सचिवों की बैठक टलने की पुष्टि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने भी की। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बैठक को टाल दिया गया है। खलीलुल्लाह ने कहा कि फिलहाल नई तारीखों के बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही इसकी जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी।

ब्रिसबेन में टॉस पर रहेगी सबकी नजर, मैच कल

पर्थ में चौंकाने वाली हार के बाद टीम इंडिया की नजर ब्रिसबेन वनडे जीतकर श्रृंखला में वापसी करने की है। लेकिन दोनों टीमों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है ‌कि मैच जीतने से पहले टॉस कौन जीतेगा?

शुक्रवार को होने वाले मैच में बारिश की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर मैच की ‌रिजल्ट आ सकता है। यही नहीं दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रहेगी।

पर्थ वनडे में हार के बाद टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की सबसे बड़ी ताकत स्पि‌निंग पर निराशा जताई थी। उन्होंने कहा था कि स्पिनर अगर चलते तो मैच टीम की झोली में आ सकता था।

भारतीय खेमे के लिए यह राहत की बात हो सकती है कि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की उंगली की चोट अब ठीक हो गई है और वह दूसरे वनडे में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। यदि धोनी तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों के अपने पिछले ‘कंबीनेशन’ के साथ उतरे तो भुवनेश्वर की जगह इशांत को उतारा जा सकता है।

करोड़ों के घोटाले में भज्जी-युवराज से भी हो सकती है पूछताछ

वर्ल्ड कप 2011 में टीम इंडिया की जीत में दो हीरो युवराज सिंह और हरभजन सिंह बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। 45 हजार करोड़ के पर्ल्स ग्रुप पोंजी स्कीम घोटाले में दोनों से पूछताछ की जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ऐसे लोगों की लिस्ट निकाल रही है जिन्‍हें इस कंपनी की तरफ से फ्लैट आवंटित किए गए थे।

युवराज और हरभजन पर पर्ल्स कंपनी से मोहाली में प्लॉट गिफ्ट के रुप में लेने का आरोप है। सीबीआई की ओर से तैयार की जा रही लिस्ट में कई नामी ह‌स्तियों के नाम भी हैं।

हिंदू सेना ने बनाया पाक एयरलांइस के दफ्तर को निशाना

दिल्ली के बारहखंभा रोड स्थित पाकिस्तान एयरलाइंस के दफ्तर पर हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। पुलिस ने एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है।

आज दोपहर के करीब हिंदू सेना के कुछ कार्यकर्ता पांचवें माले पर बने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के दफ्तर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरु कर दी। हालांकि पुलिस ने तुरंत ही कार्यवाही करते हुए ललित नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

हिंदू सेना कार्यकर्ताओं ने एयरलाइंस दफ्तर के रिसेप्‍शन पर बैठे कर्मचारियों से बहस करने के बाद वहां रखे कंप्यूटर को तोड़ दिया। इस बीच बाहर जमा कार्यकर्ता पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तानी एयरलाइंस के इस दफ्तर को हिंदू सेना के द्वारा निशाना बनाया जा चुका है जिसे देखते हुए वहां पहले से ही पुलिस बल तैनात रहती है।

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने खेतों में आपरेशन चलाकर बदमाशों की तलाश की जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। पुलिस के पास सूचना थी कि मेरठ के खरखौदा थाना इलाके के बिजली बम्बा चौकी के पास मीट कारोबारी से कार सवार अज्ञात बदमाशों ने गन पॉइंट पर 25 लाख रूपये की लूट की।

इसके बाद बदमाश गाजियाबाद के मोदीनगर भाग आए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी उसके पीछे-पाछे गाजियाबाद पहुंच गई। फरार बदमाशों और पुलिस के बीच गाजियाबाद के मोदीनगर के निवाड़ी थाना छेत्र के गांव नगला मूसा के खेतों में मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई। एस पी ग्रामीण आर के पांडे ने बदमाशों की घेराबंदी कर रखी थी। बताया जा रहा है कि बदमाश कार छोड़कर भाग गए हैं। बदमाशों की संख्या 6 बताई जा रही है। जिनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।

श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों ने की पुलिसवालों की पिटाई

लापता युवक की लाश म‌िलने के बाद श्रीनगर में पुलिस पर पत्थरबाजी और बवाल हुआ है। मामला इतना बढ़ गया क‌ि पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला बोल द‌िया। बेकाबू भीड़ ने पुलिसकर्मियों को जमकर पीटाई की।

इलाके में इस घटना के बाद कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गौरतलब है कि पीरबाग मोहल्ले का रहने वाला बशीर मलिक दो दिनों से गायब था। आज सुबह उसकी लाश बरामद होने के बाद बावल भड़क गया।

गुरुवार सुबह उसका शव मिला है जिसके बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और उग्र होकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। लोगों ने शहर के कई इलाके की सड़क को जाम भी कर रखा है।

सानिया-हिंगिस ने बनाया जीत का वर्ल्ड रिकार्ड

भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने लगातार 29 मुकाबले जीतकर 22 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। सानिया और हिंगिस ने यह उपलब्धि डब्ल्यूटीए सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में पहुंचकर हासिल की।

विश्व की नंबर एक जोड़ी सानिया और हिंगिस ने सेमीफाइनल में रोमानिया की रालुका ओलारू और कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-8 से पराजित किया।

भारत और स्विट्जरलैंड की इस जोड़ी ने प्यूर्तो रिको की गिगि फर्नांडीज और बेलारूस की नताशा ज्वेरेवा के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 1994 में लगातार 28 मैच जीते थे।
विज्ञापन

प्रत्याशी का टिकट काटने पर अखिलेश ने ली मायावती की चुटकी

अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 के लिए आज से ही हम जुटे तो कोई मुकाबला नहीं कर पाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार सबसे उदार और लोकतांत्रिक सरकार है।

बसपा पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा में तो एक फोटो पोस्ट करने पर ही टिकट कट जाता है। काम के मामले में यूपी देयर की दूसरी सरकारों के लिए एक उदाहरण है। ये सब बातें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में मिग 21 के उद्घाटन समारोह में कही।

जनेश्वर मिश्र पार्क में आजम खां ने ई रिक्‍शा को हरी झंडी दिखाई। ई रिक्‍शा को हरी झंडी दिखाने के बाद आजम खां ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। आजम खां ने कहा कि समाज में मेरी छवि बहुत खराब बन चुकी है। सोसाइटी के लोग मुझसे सबसे ज्यादा नफरत करते हैं। आजम खां ने कहा कि मेरी छवि खराब करने में बीजेपी का सबसे बड़ा योगदान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें