फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज राउंडअपः फटाफट पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

Sat, 05 Dec 2015 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर टीम इंडिया ने 403 रनों की विशाल बढ़त के साथ मैच में अपना शिकंजा कस लिया है।
विज्ञापन


टीम इंडिया को पहली पारी में 213 रनों की बढ़त मिली लेकिन अफ्रीकी टीम को फॉलोऑन नहीं दिया। खराब रोशनी के कारण समय से पहले तीसरे दिन का खेल खत्म किए जाने तक भारत ने 4 विकेट पर 190 रन बना लिए थे। उस समय कोहली (83) और रहाणे (52) खेल रहे थे और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है।

भारत ने पहली पारी में अजिंक्य रहाणे (127) के शानदार शतक की बदौलत 334 रन बनाए थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 121 पर आउट हो गई। चार मैचों की सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त लिए हुए है।
विज्ञापन


पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

सावधानःदिल्ली में घुस चुके हैं दो आत्मघाती आतंकी

दिल्ली में आईएसआई के एजेंटों की गिरफ्तारी से एक खतरनाक साजिश का खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा दिल्ली में आत्मघाती हमलों की साजिश बना चुका है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दुजाना और उजाना नाम के ये दोनों आतंकी पीओके के रास्ते भारत में प्रवेश कर चुके हैं। इन आतंकियों के निशाने पर दिल्ली के भीड़ भाड़ वाले इलाके और कुछ वीआईपी लोग हैं।

पुलिस ने एक दिसंबर को इस बाबत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आतंकी हमले का यह मामला इसलिए भी गंभीर हो जाता है कि हाल ही में आईएसआईएस ने एक मैग्जीन के जरिए भारत में अपनी गतिविधियां बढ़ाने की बात कही थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्‍लिक करें

गुवाहाटी के बाजार में दो धमाके, बैग में रखे थे बम

असम की राजधानी गुवाहाटी में दो धमाके हुए हैं। ये धमाके शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके फैंसी बाजार में हुए हैं। बम सड़क किनारे रखे गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन धमाकों में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

ये बम सड़क किनारे एक बैग में रखे गए थे।

गुवाहाटी के कमिश्नर के अनुसार इन देसी बमों को सड़क किनारे एक बैग में रखा गया था। हालांकि उन्होंने जनता से न घबराने और न ही अफवाह फैलाने को कहा है। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि ये बम किसने रखे थे। पुलिस जांच में जटी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्‍लिक करें

कैसा रहा हेट स्टोरी 3 के लिए पहला दिन

हेट स्टोरी सीरीज की सारी फिल्में अपने बोल्ड कटेंट को लेकर खूब चर्चा में रहीं। इस सीरीज की तीसरी फिल्म हेट स्टोरी 3 के ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही ये साफ हो गया था कि फिल्म पिछली फिल्मों से ज्यादा बोल्ड है।

फिल्म में डेजी शाह, जरीन खान के उत्तेजक दृश्यों की भी खूब चर्चा रही। फिल्म में करन सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी की मुख्य भूमिका है। कुछ ‌दृश्यों पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलने के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन के प्रदर्शन से बड़े बजट की फिल्मों के मुकाबले बढ़िया प्रदर्शन किया है।

'हेट स्टोरी 3' को 2690 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसका फायदा फिल्म के बिजनेस को भी मिला है। फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) को 9.72 करोड़ की कमाई की। छुट्टी को देखते हुए फिल्म से अच्छे वीकएंड की उम्मीद की जा रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्‍लिक करें
विज्ञापन

जासूसी केस में फरार शिक्षक गिरफ्तार

दिल्‍ली क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता हासिल की है। पाक जासूसी केस में दिल्‍ली क्राइम ब्रांच ने शनिवार को राजोरी से फरार शिक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये शिक्षक शुक्रवार को पकड़े गए पूर्व सेना अधिकारी की मदद करता था।

ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम ब्रांच) रविन्द्र यादव ने बताया कि दिल्‍ली पुलिस ने जासूसी केस में एक और आरोपी को शुक्रवार को पकड़ लिया है। सबर नाम का व्यक्ति राजोरी में एक गर्वनमेंट स्कूल में सरकारी शिक्षक है।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्‍ली क्राइम ब्रांच बीएसएफ के हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद सहित उसके चचेरे भाई कफायतुल्ला को गिरफ्तार किया है। दिल्‍ली क्राइम ब्रांच को अभी जासूसी केस में और भी आरोपियों की तलाश है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्‍लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें