फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी चौधरी नए CVC और विजय शर्मा नए CIC नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ महीने से खाली पड़े सीवीसी और सीआईसी के पदों पर नई नियुक्तियां कर दी गई हैं। सीबीडीटी के पूर्व प्रमुख केवी चौधरी नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) बनाए गए हैं।
विज्ञापन


सूचना आयुक्त विजय शर्मा नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) होंगे। वहीं इंडियन बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक टीएम भसीन को सतर्कता आयुक्त बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया कि इन सभी नियुक्तियों को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को अपनी मंजूरी दे दी।

करीब एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नामों की सिफारिश की थी। चौधरी की नियुक्ति के साथ ही सरकार ने पहली बार किसी आईएएस को सीवीसी बनाए जाने की परंपरा तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी

1964 में गठन के बाद से ही इस भ्रष्टाचार रोधी निकाय के प्रमुख के तौर पर आईएएस की ही नियुक्ति होता आई थी। चौधरी, भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी हैं। वह इस समय सुप्रीम कोर्ट द्वारा काले धन पर गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) के सलाहकार हैं। वह पिछले साल अक्टूबर में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

वहीं सीआईसी की नियुक्ति के मामले में सरकार ने चली आ रही परंपरा को निभाते हुए सबसे वरिष्ठ सूचना आयुक्त को ही सीआईसी बनाया है। पूर्व में पर्यावरण सचिव रहे शर्मा साल 2012 से केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के तौर पर काम कर रहे हैं। उनका कार्यकाल लगभग छह माह का होगा।

इस साल पहली दिसंबर को वह 65 साल के हो जाएंगे। वहीं चौधरी और भसीन का कार्यकाल चार साल का होगा। यह उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों का कार्यकाल चार साल अथवा 65 वर्ष की आयु, जो पहले पूरी होगी उसके आधार पर तय होगा। गौरतलब है कि सीवीसी और सीआईसी की नियुक्ति में देरी करने के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना हो रही थी। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमले कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें