फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल की उम्र में मां बनी गुजरात की महिला

Mon, 08 Jun 2015 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की पंजी पंटेल 60 वर्ष की उम्र में मां बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने 3.9 किलोग्राम के स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। ये बच्चा इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) की प्रक्रिया से जन्मा है।
विज्ञापन


पंजी मूलतः गुजरात के कछ की निवासी हैं। 35 साल पहले उनकी शादी रंछोण से हुई थी। दंपति पिछले 10 साल से मुंबई में रह रहे थे। शादी के कुछ दिनों बाद पंजी मीनोपॉस का शिकार हो गई जिस वजह से वो चाह कर भी मां नहीं बन सकीं।

दंपती ने बच्चे के लिए कई अस्पतालों में गए मंदिरों में माथा टेका, कई साधुओं के पास भी गए लेकिन उन्हें हर जगह से निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

आईवीएफ का लिया सहारा

अपनी उम्र को दरकिनार करते हुए पंजी की मां बनने की चाहत बरकरार थी। उनकी चाहत थी कि वो अपने बच्चे को खुद जन्म दें जिसके लिए उन्होंने इस उम्र मे ये जोखिम उठाया।

उन्होंने इसके लिए आईवीएफ का सहारा लिया औऱ पहली ही बार में गर्भ धारण कर लिया। आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर मेहुल दमानी के मुताबिक इस प्रक्रिया में पंजी के 65 वर्षीय पति रंछोड़ के शुक्राणुओं का ही इस्तेमाल किया गया था।

डॉक्टर दमानी के मुताबकि पंजी के मामले में गर्भधारण करना मुश्किल लग रहा था क्योंकि हार्मोन्स के अभाव के कारण उनका गर्भाशय छोटा हो गया था। लेकिन पंजी की इच्छा शक्ति ने उन्हें इस उम्र में इतनी बड़ी खुशी का हकदार बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें