लोक सेवा आयोग में पीसीएस-2015 मुख्य परीक्षा के रिजल्ट को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है।
बताया जा रहा है कि अनिल यादव के समय ही कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। उनकी स्केलिंग भी हो चुकी है। अब उनकी ओर से उसी आधार पर परिणाम घोषित करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बड़ी अड़चन नहीं आई तो इसी सप्ताह परिणाम घोषित भी हो जाएगा।
हालांकि, अफसरों का एक वर्ग इसके विरोध में है। जानकारी होने पर प्रतियोगी भी नए सिरे से मूल्यांकन कर रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे हैं। उनकी ओर से एक-दो दिनों में आयोग में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।