फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय हिंदी न्यूज चैनलों पर लगा प्रतिबंध

Mon, 30 Nov 2015 08:11 AM IST
एजेंसी/ काठमांडू
विज्ञापन
विज्ञापन
काठमांडू समेत देश के पहाड़ी क्षेत्रों में शनिवार से भारतीय हिंदी समाचार चैनलों पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद राजधानी समेत कई भागों में केबल टेलीविजन पर ये चैनल नहीं दिखाए जा रहे हैं। नेत्रविक्रम चंद विप्लव के नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


नेपाल केबल टेलीविजन महासंघ ने सभी भारतीय हिंदी न्यूज चैनलों का प्रसारण बंद कर दिया है। महासंघ के कार्यकारी निदेशक राधेश्याम लेकाली ने बताया कि विप्लव माओवादी की चेतावनी के बाद भारतीय समाचार चैनलों का प्रसारण बंद करना पड़ रहा है। इससे उनके व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए महासंघ विप्लव माओवादी के साथ वार्ता कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें